Publish Date: Mon, 31 Jul 2017 (15:39 IST)
Updated Date: Mon, 31 Jul 2017 (15:42 IST)
सांपों की यूं तो कई प्रजातियां पाई जाती हैं, उनके रंग भी अलग-अलग होते हैं, लेकिन हम जिस सांप के बारे में बताने जा रहे हैं वैसा सांप शायद ही देखा होगा। सफेद रंग का यह दुर्लभ सांप हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में मिला है।
हालांकि यह सुनने में अविश्वसनीय लग सकता है, लेकिन यह दुर्लभ सफेद सांप ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र में मिला है। एक स्थानीय व्यक्ति ने अपनी फेसबुक पोस्ट में बताया कि इस सांप को जंगल से बचाया गया और बाद में इसे एक पार्क को सौंप दिया गया। मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया का यह सांप विषैला नहीं होता।
वन्य पार्क के मुताबिक सांप को कुत्ते के हमले से बचाया गया था। जानकारी के मुताबिक आमतौर यह सांप गहरे भूरे रंग का होता है, लेकिन दुर्लभ आनुवांशिक परिवर्तन के कारण इसका रंग सफेद है। इसकी आंखें भी काली हैं।