Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कौन हैं हंगरी की वह महिला, जिसके हनी ट्रप में फंसकर हुआ मेहुल चोकसी का अपहरण?

Advertiesment
हमें फॉलो करें mehul choksi news in hindi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 15 अप्रैल 2025 (10:13 IST)
Mehul Choksi honey trap news : पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपए लोन धोखाधड़ी मामले में भगोड़ा मेहुल चोकसी अब बेल्जियम पुलिस की गिरफ्त में है। भारत जल्द ही चोकसी का प्रत्यर्पण चाहता है। इसके लिए उसने बेल्जिल्म सरकार से मेहुल के प्रत्यर्पण की मांग भी कर दी है। इस बीच सोशल मीडिया पर मेहुल को हंगरी की बारबरा जबारिका ने हनी ट्रेप में फंसाकर अपहरण करने की कहानी भी जमकर वायरल हो रही है। ALSO READ: भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी गिरफ्तार, बेल्जियम से भारत लाने की तैयारी
 
पीएनबी बैंक घोटाले से हफ्तों पहले मेहुल चौकसी जनवरी 2018 में भारत से भागकर एंटीगुआ पहुंचा था। यहां उसने नागरिकता भी हासिल की। चोकसी की बारबरा से पहली मुलाकात साल 2020 में हुई थी। मई 2021 में उसे डोमिनिका में देखा गया। यहां अवैध प्रवेश के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया। 
 
मेहुल का आरोप है कि भारतीय एजेंट ने उसे अगवा किया। उसे पीटा और नाव पर बैठाकर एंटीगुआ से डोमिनिका लाए। उसने यह भी दावा किया कि इस पूरे प्रकरण में हंगरी की नागरिक बारबरा जबारिका भी शामिल थी। अपहरण से ठीक पहले बारबरा ने मेहुल को खाने पर बुलाया। वहां पहुंचने पर जबरन अपने साथ ले गई।
 
चोकसी की पत्नी प्रीति का भी आरोप था कि बारबरा ने उनके पति को हनीट्रैप में फंसाया। मगर बारबरा का कहना है कि मेहुल ने 'राज' नाम से दोस्ती की। उसने ही मोबाइल नंबर मांगा था।
 
लिंक्डइन प्रोफाइल पर बारबरा ने खुद को एक प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट एजेंट बताया है। उसे 10 साल से भी ज्यादा का अनुभव है। उसके पास डायरेक्ट सेल्स और रियल एस्टेट इंडस्ट्री में काम करने का अनुभव है। प्रॉपर्टी और रिटेल में प्रबंधन पदों पर काम कर चुकी है।
 
बहरहाल इस घटना के 4 साल बाद मेहुल को बेल्जियम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिस समय मेहुल को गिरफ्तार किया गया वह स्विट्जरलैंड जाने की तैयारी कर रहा था। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: शेयर बाजार में भारी उछाल, सेंसेक्स में 1,750 अंकों की तेजी