Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कौन था 17 साल का 'नाहेल' जिसकी मौत पर फ्रांस में मचा बड़ा फसाद?

हमें फॉलो करें France Protest
, शनिवार, 1 जुलाई 2023 (19:23 IST)
France Protests: फ्रांस में 17 साल के लड़के 'नाहेल' की मौत के बाद बहुत बड़ा फसाद मचा हुआ है। नाहेल की पिछले मंगलवार को पुलिस की गोलियों से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। कई जगह आगजनी, हिंसा और दुकानों, मॉल्‍स में लूटपाट मची हुई है।

दरअसल, ट्रैफिक जांच के दौरान नाहेल की हत्या का वीडियो भी सामने आया है। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर एक पुलिसकर्मी 17 साल के नाबालिग नाहेल को गोली मार देता है। जिससे उसकी मौत हो जाती है। इसके बाद भड़के दंगों में पुलिस ने अब तक 1 हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोषी पुलिस अफसर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

कौन था नाहेल : नाहेल टेकअवे डिलीवरी ड्राइवर के रूप में काम करता था और अपनी मां का इकलौता बेटा था। उसे रग्बी खेलना पसंद था और वह पिछले 3 साल से पाइरेट्स ऑफ नैनटेरे रग्बी क्लब का सक्रिय सदस्य था। नाहेल की मां मौनिया का दावा है कि अल्जीरियाई मूल के होने के नाते पुलिस ने उसका चेहरा देख उसे गोली मार दी।

मीडिया से बात करते हुए नाहेल की मां ने बताया कि पढ़ने-लिखने में मन नहीं लगने के कारण उसकी दिलचस्पी इलेक्ट्रिशियन बनने में थी। इसके लिए नाहेल ने कॉलेज में एडमिशन भी लिया था। नाहेल जिस रग्बी क्‍लब का सदस्य था उसके प्रेसिडेंट ने बताया कि नाहेल बेहद ही ऊर्जावान था।

फ्रांस में भड़के विवाद पर नाहेल के परिवार के वकील, यासीन बुजरू का कहना है कि घटना को केवल नस्लवाद के चश्मे से देखने के बजाय न्याय मांगने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।
Written & Edited By navin rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अल नीनो से बढ़ सकता है ग्लोबल वार्मिंग, क्या पड़ेगा यूरोप के मौसम पर प्रभाव