Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हाफिज सईद की धमकी, भारत से नदियों को मुक्त कराने के लिए छेड़ेंगे जेहाद

Advertiesment
हमें फॉलो करें Hafiz Saeed
लाहौर , रविवार, 26 जून 2016 (08:20 IST)
लाहौर। जमात उद दावा के प्रमुख और मुंबई हमले के मुख्य षड्यंत्रकर्ता हाफिज सईद ने कहा है कि वह पाकिस्तानी नदियों को मुक्त कराने के लिए भारत के खिलाफ जेहाद छेड़ेगा। अमेरिका ने सईद के सिर पर एक करोड़ डॉलर का ईनाम रखा हुआ है।
 
सईद ने पंजाब प्रांत के सियालटकोट जिले में जमात के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम अपनी नदियों को मुक्त कराने के लिए भारत के खिलाफ जेहाद छेड़ेंगे।
 
सईद ने दावा किया कि कश्मीरियों का स्वतंत्रता आंदोलन दिनों दिन जोर पकड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दुख्तारने मिल्ल्त की प्रमुख असिया अंद्राबी ने उसे बताया कि कश्मीर में अब स्थिति बदल गई है।
 
उसने कहा कि असिया बीबी ने मुझे टेलीफोन पर बताया कि आजाद कश्मीर की बात करने वाले अब तस्वीर में नहीं रह गई हैं तथा नया नेतृत्व सामने आया है। यह आजादी अभियान को नई गति देगा।
 
सईद ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान अमेरिका, ईरान एवं भारत के लिए अपनी विदेश नीति में बदलाव करे। उसने चीन पाकिस्तान आर्थिक परिपथ परियोजना के खिलाफ प्रत्येक षड्यंत्र को विफल करने का संकल्प किया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुब्रमण्यम स्वामी बोले, आपातकाल घोषित करना चाहती थीं सोनिया...