Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अपने बच्चे के लिए शेर से भिड़ गई मां

Advertiesment
हमें फॉलो करें अपने बच्चे के लिए शेर से भिड़ गई मां
डेनवर , शनिवार, 18 जून 2016 (15:36 IST)
डेनवर। अमेरिका के पश्चिमी कोलोराडो में अपने बच्चे की जान बचाने के लिए एक मां पहाड़ी शेर से भिड़ गई। 
 
पश्चिमी कोलोराडो में पांच वर्षीय बच्चा घर के बाहर अपने बड़े भाई के साथ खेल रहा था। इस बीच पहाड़ी शेर आ गया और उसने बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर मां बाहर आ गई और उसने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए शेर से लड़कर बच्चे को छीन लिया।
 
बाद में बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बच्चे के सिर, चेहरे तथा गर्दन में चोट आई है। बच्चे की मां को भी हाथ तथा पैर में चोट आई है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बलात्कार के बाद महिला कामगार की हत्या