Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत ने UN में चीन को दी पटखनी, कमीशन ऑन स्टेटस फॉर वुमेन के महत्वपूर्ण चुनाव में हराया

हमें फॉलो करें भारत ने UN में चीन को दी पटखनी, कमीशन ऑन स्टेटस फॉर वुमेन के महत्वपूर्ण चुनाव में हराया
, मंगलवार, 15 सितम्बर 2020 (12:03 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के कमीशन ऑन द स्टेटस ऑफ वुमेन (CSW) के एक महत्वपूर्ण चुनाव में भारत ने चीन को हराकर आयोग की सदस्यता हासिल की है। यह वैश्विक निकाय लिंग समानता और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में काम करता है।
ALSO READ: जया बच्चन के बयान पर बवाल, कंगना बोलीं अगर मेरी जगह आपकी बेटी होती तो....
सीएसडब्ल्यू संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) का एक कार्यात्मक आयोग है। 54 सदस्यीय ईसीओएसओसी ने सोमवार को जनरल असेंबली हॉल में अपने 2021 सत्र की पहली बैठक आयोजित की, जिसमें एशियाई देशों की 2 सीटों के लिए अफगानिस्तान, भारत और चीन एक साथ चुनाव मैदान में थे।
ALSO READ: बड़ा खुलासा : चीन की नजर भारतीय अर्थव्यवस्था पर, पेमेंट ऐप्स की कर रहा है जासूसी
संयुक्त राष्ट्र में राजदूत अडेला राज के नेतृत्व में अफगानिस्तान को 39 मत मिले और भारत को 54 मतपत्रों में से 38 मत मिले।
 
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य, चीन को केवल 27 मत मिले और 28 वोटों के लिए आवश्यक बहुमत पाने में असफल रहा।
webdunia

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने ट्वीट किया कि भारत ने प्रतिष्ठित ईसीओएसओसी निकाय में सीट जीती! भारत को महिला कमीशन ऑन स्टेटस फॉर वुमेन का सदस्य चुना गया। यह लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता का परिणाम है। हम सदस्य देशों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दी गई थी महामारी की चेतावनी, फिर भी असफल रहे नेता