Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बेघर होकर अंधेरी सुरंग में रहती है मशहूर पोर्न स्टार

Advertiesment
हमें फॉलो करें बेघर होकर अंधेरी सुरंग में रहती है मशहूर पोर्न स्टार
, गुरुवार, 22 अगस्त 2019 (15:10 IST)
कहते हैं पैसा-प्रसिद्धि जीवन में हमेशा साथ नहीं रहती है। ऐसी कहानी है दुनिया की सबसे सफल पोर्न स्टार की, जो बेघर होकर एक सुरंग में रहने को मजबूर है। लास वेगास की सुरंगों पर डॉक्यूमेंट्री बना रही एक डच टीवी टीम को अचानक यह पोर्न स्टार मिली। 37 साल की जेनी ली नाम की इस पोर्न स्टार को दुनिया की सबसे सफल एडल्ट एक्ट्रेस को तौर जाना जाता था।
 
लॉस वेगास को बाढ़ वगैरह से बचाने के लिए सुरंगें बनाई गई हैं जिसमें बेघर लोग रहते हैं। 320 किमी लंबी सुरंग में करीब 300 लोग रह रहे हैं। इनमें काफी ज्यादा संख्या नशा करने वाले लोगों की है।
 
जेनी ली की रैंकिंग एडल्ट स्टार के बीच 119वें नंबर पर है। एक वेबसाइट पर आज भी जेन ली को 45 हजार लोग सब्सक्राइब करते हैं, लेकिन इसे नियति ही कहें कि जेनी को चमक-दमक भरे लास वेगास जैसे शहर में एक अंधेरी सुरंग में जीवन गुजारना पड़ रहा है।
 
जेनी ने कहा कि वह अब सुरंग से बाहर नहीं आएगी। उसे जो चाहिए, सबकुछ इस सुरंग में है। जेनी का कहना है कि सुरंग में रहने वाले लोगों में अधिक अपनापन है। यहां मैंने सच्चे दोस्त बनाए हैं।
 
इन सुरंगों में जिंदगी गुजारना आसान भी नहीं है। कई बार पुलिस सर्च अभियान चलाती है तो दूसरी ओर बाढ़ का डर भी बना रहता है।
(file Photo courtesy : social media)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संसद में स्‍पीकर ने बच्‍चे को पिलाया दूध, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल