Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यमन में हमलों में 28 आतंकवादियों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Yemen
वॉशिंगटन , शुक्रवार, 23 दिसंबर 2016 (12:18 IST)
वॉशिंगटन। सितंबर महीने के आखिर से लेकर अब तक यमन में 9 अमेरिकी हवाई हमलों में 28 आतंकवादी मारे गए हैं।

 
अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने बताया कि 23 सितंबर से 13 दिसंबर के बीच अल-कायदा इन अरब पेनिसुला (एक्यूएपी) के गुर्गों को निशाना बनाया गया।
 
अमेरिकी सैन्य प्रवक्ता मेजर जोश जैक्स ने एक बयान में बताया कि एक्यूएपी एक विदेशी आतंकवादी संगठन है जिसका इतिहास अमेरिका और इसके सहयोगियों पर हमला करने का रहा है।
 
उन्होंने बताया कि एक्यूएपी ने जो हमला किया है, उन हमलों में 2009 में क्रिसमस दिवस पर अमेरिका में एक व्यावसायिक विमान में एक बम विस्फोट करने का प्रयास और पेरिस में जनवरी 2015 में शार्ली हेब्दो कार्यालय में नरसंहार शामिल है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उद्घाटन समारोह में लोग चाहिए, सेलिब्रिटी नहीं : ट्रंप