Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यमन के विद्रोहियों ने यूएई के पोत पर दागी मिसाइल

हमें फॉलो करें यमन के विद्रोहियों ने यूएई के पोत पर दागी मिसाइल
, गुरुवार, 15 जून 2017 (10:27 IST)
दुबई। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा है कि यमन में सक्रिय विद्रोहियों ने एक अमीराती पोत पर एक मिसाइल दागी जिससे कोई नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन एक नाविक घायल हो गया है।

सरकारी सऊदी प्रेस एजेंसी की ओर से गुरुवार सुबह जारी बयान के अनुसार पोत के मोखा से निकलने पर विद्रोहियों ने उस पर गोलियां दागीं। मोखा लाल सागर में रणनीतिक लिहाज से अहम स्थान है।

सऊदी अरब के नेतृत्व वाले बलों ने यमन में अपना युद्ध मार्च 2015 में शुरू किया था। यहां वे हूथी नाम से पहचाने जाने वाले शिया विद्रोहियों से लड़ रहे हैं। इन विद्रोहियों ने अपने सहयोगियों की मदद से राजधानी सना पर कब्जा किया हुआ है।

इस संघर्ष में अमीराती पोतों को पहले भी निशाना बनाया जा चुका है। इस हमले से पहले एक अंतरराष्ट्रीय नौसैन्य गठबंधन ने कहा था कि वह यमन के आसपास के जलक्षेत्र में पोतों पर बढ़ते हमले के मद्देनजर यहां गश्त बढ़ाएगा।

स्वेज नहर से होकर निकलते पोतों के लिए यमन के पास स्थित अदन की खाड़ी और बाब अल-मंदेब अहम इलाके हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ग्वाटेमाला में भूकंप का झटका, 5 की मौत