Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Indians In YouGov List: मोस्ट एडमायर्ड सूची में जो बाइडेन और व्लादिमिर पुतिन को पीछे छोड़ पीएम मोदी 8वें नंबर पर

हमें फॉलो करें Indians In YouGov List: मोस्ट एडमायर्ड सूची में जो बाइडेन और व्लादिमिर पुतिन को पीछे छोड़ पीएम मोदी 8वें नंबर पर
, गुरुवार, 16 दिसंबर 2021 (13:31 IST)
  • लिस्‍ट में भारतीयों का जलवा, सबसे लोकप्रि‍य में 5 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल     
  • सबसे दिलचस्‍प... इमरान खान ने जो बाइडेन को डोनाल्ड ट्रम्प को छोड़ा पीछे
  • अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा 1 नंबर पर, अभी भी सबसे लोकप्र‍िय
  • YouGov की लोकप्र‍ियता सूची में 3 भारतीय महिलाएं भी शामिल

अपने ही देश में कई तरह की आलोचनाएं झेलने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के पटल पर खासा पसंद किया जा रहा है। उन्‍होंने दुनिया के दो बड़े नेताओं को पीछे छोड़कर उनसे आगे अपनी जगह बनाई है। जबकि दुनिया में सबसे लोकप्र‍िय 20 महिलाओं में 3 भारतीय महिलाओं ने अपने जगह बनाई है।

8 नंबर पर पीएम मोदी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने YouGov की मोस्‍ट एडमायर्ड सूची में 8वें स्थान पर अपनी जगह बनाई है। यानी पीएम मोदी लोकप्र‍ियता के मामले में दुनियाभर में आठवें स्‍थान पर हैं, इतना ही नहीं, उन्‍होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को पीछे छोड़कर यह जगह बनाई है।

दरअसल, हाल ही में ब्रिटेन की मार्केट रिसर्च कंपनी YouGov ने साल 2021 के मोस्ट एडमायर्ड मेन यानी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले या सबसे ज्‍यादा लोकप्र‍िय पुरुषों की सूची जारी की है। सबसे कमाल की बात तो यह है कि इस सूची में 5 भारतीय शामिल हैं।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8वें स्थान पर हैं, जबकि व्लादिमिर पुतिन 9वें और जो बाइडेन 20वें स्थान पर हैं, यानी दोनों मोदी के पीछे ही हैं।

सबसे ज्यादा पसंद ओबामा
YouGov की इस सूची में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा दुनिया में सबसे पहले यानी 1 नंबर पर हैं। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को दूसरे स्थान पर। जबकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीसरे और पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो चौथे नंबर पर हैं।

सचिन, शाहरुख, अमिताभ की पोजिशन
प्रधानमंत्री मोदी के अलावा इसमें सचिन तेंदुलकर को 12वां, शाहरुख खान को 14वां, अमिताभ बच्चन को 15वां और विराट कोहली को 18वां स्थान दिया गया है।

इस सूची में भारत और अमेरिका से 5-5 लोगों को जगह दी गई। चीन से चार, अर्जेंटीना से दो, रूस-पुर्तगाल-पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका से एक-एक व्यक्ति को जगह दी गई। खास बात यह है कि लिस्ट में जो बाइडेन को इमरान खान और डोनाल्ड ट्रम्प से भी नीचे जगह मिली है। इमरान खान 17वें और ट्रम्प 13वें नंबर पर हैं। वहीं जो बाइडेन 20वें पायदान पर हैं।

YouGov की सूची में 3 भारतीय महिलाएं
YouGov की मोस्ट एडमायर्ड वुमन की 20 महिलाओं की सूची में प्रियंका चोपड़ा समेत 3 भारतीय महिलाएं हैं। प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय बच्चन और सोशल वर्कर सुधा मूर्ति शामिल हैं।

सर्वे में दुनिया की महिलाओं की स्‍थि‍ति‍
वहीं जिस तरह से पुरुषों में बराक ओबामा एक नंबर पर हैं, ठीक उसी तरह महिलाओं में उनकी पत्‍नी भी पहले पायदान पर हैं। दो नंबर पर एंजेलीना जोली, 3 पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, 4 पर ओपरा विनफ्रे, 5 पर स्कार्लेट जोहानसन, 6 पर एमा वॉटसन, 7 पर टेलर स्विफ्ट 8 पर एंजेला मर्केल, 9 पर मलाला यूसुफजई, 10 पर प्रियंका चोपड़ा, 11 पर कमला हैरिस, 12 पर हिलेरी क्लिंटन, 13 पर ऐश्वर्या राय बच्चन, 14 पर सुधा मूर्ति, 15 पर ग्रेटा थनबर्ग, 16 पर मेलानिया ट्रम्प, 17 पर लिसा, 18 पर लियू याइफी, 19 पर यांग मी, 20 पर जेसिंडा अर्डर्न है।

कैसे होता है ये सर्वे
यह सर्वे इसलिए भी खास है क्‍योंकि यह दुनिया के 38 देशों में किया जाता है। YouGov ने लोकप्रियता के आंकड़े समेटने के लिए 38 देशों में करीब 42 हजार से ज्‍यादा लोगों पर ये सर्वे किया।

क्‍या सवाल किए गए?
पहले सर्वे में जो सवाल किए गए उनमें उनसे पूछा गया कि‍-- 
वर्तमान में जीवित लोगों में कौन सबसे ज्‍यादा उनकी पसंद है?
इस तरह 20 पुरुषों और 20 महिलाओं की लिस्ट तैयार की गई। सभी से यही पहला किया गया था।
दूसरे सर्वे में इस सूची के 20 नाम सामने रखकर दो सवाल पूछे गए। आप किसकी तारीफ करते हैं?

आप इनमें से किसकी तारीफ सबसे ज्यादा करते हैं?
कुल मिलाकर इस सर्वे में भारतीय लोगों के प्रति दीवानगी सबसे ऊपर थी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम मोदी ने किसानों को दिया नया मंत्र, बताया 'back to basic' का मतलब