Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अब लौट सकती हैं पुरानी यादें...

Advertiesment
हमें फॉलो करें पुरानी यादें
वॉशिंगटन , सोमवार, 2 अप्रैल 2012 (22:43 IST)
FILE
कैसा हो अगर आप एक बटन दबाकर अपनी पुरानी खट्टी-मीठी यादों को वापस पा सकें। एमआईटी के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अब ऐसा हो सकता है। मस्तिष्क के कुछ स्नायु को प्रकाश के जरिए उत्तेजित करके यह संभव है।

उन्होंने बताया कि इस प्रौद्योगिकी को ‘ऑप्टोजेनेटिक्स’ कहते हैं। इसमें यह दिखाया गया है कि यादें मस्तिष्क की कुछ विशेष कोशिकाओं में ही रहती हैं और उन्हें वापस लाया जा सकता है।

‘लाइव साइंस’ की खबर के मुताबिक यह शोध चूहों पर किया गया है तथा इसके परिणाम ‘नेचर’ पत्रिका में प्रकाशित किए गए हैं। यह शोध वैज्ञानिकों के हजारों सवालों का जवाब देने में सक्षम है जैसे- यादें कैसे जमा होती हैं, संरक्षित होती हैं, उन्हें कैसे दोबारा वापस लाया जा सकता है और वक्त के साथ-साथ वह कैसे धुंधली पड़ने लगती हैं।

एमआईटी में ‘जीव विज्ञान एवं न्यूरोसाइंस के पिकोवेर प्रोफेसर’ सुसुमु तोनेगावा इस शोध के प्रमुख शोधकर्ता हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi