Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका के पूर्वी तट पर पहुंचा चक्रवात ‘ऑर्थर’

Advertiesment
हमें फॉलो करें चक्रवात ऑर्थर
मियामी , शुक्रवार, 4 जुलाई 2014 (12:53 IST)
FILE
मियामी। अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर समुद्री चक्रवात ऑर्थर उत्तरी कैरोलिना तक पहुंच गया। इससे पूर्वी तट के निकट के इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों पर असर पड़ सकता है।

राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र ने कहा कि ऑर्थर भारतीय समयानुसार शुक्रवार सुबह करीब 8.45 बजे केप लुकआउट और बीयूफोर्ट के बीच पहुंचा। इससे पहले ऑर्थर काफी खतरनाक स्थिति अख्तियार करते हुए श्रेणी दो के तूफान में तब्दील हो गया।

यह तूफान अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के लोगों ने उत्तरी कैरोलिना में चेतावनी जारी की है।

उत्तरी कैरोलिना के गवर्नर मैकक्रॉय ने कहा कि 4 जुलाई को वार्षिक अवकाश के मौके पर हजारों पर्यटकों के पहुंच जाने से आपातकालीन तैयारी से जुड़े प्रयास जटिल हो गए हैं। उत्तरी कैरोलिना तट पर भारी बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi