Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका ने बनाया 13600 किलोग्राम का 'महाबम'

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिका
वॉशिंगटन , शुक्रवार, 9 मार्च 2012 (23:49 IST)
WD
ईरान पर हमला नहीं करने के अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के तमाम आश्वासनों के बावजूद अमेरिकी वायु सेना के एक जनरल ने कहा है कि देश ने 65 मीटर मोटी कंक्रीट की दीवार को ध्वस्त करने में सक्षम 13 हजार 600 किलोग्राम का महाबम बनाया है, जिसका इस्तेमाल ईरान के परमाणु संयंत्रों पर किया जा सकता है।

वायु सेना के उप प्रमुख (संचालन) लेफ्टिनेंट जनरल अरबर्ट कार्लिस्ले ने बताया कि अमेरिकी सेना को पिछले वर्ष यह बंकर विस्फोटक बम हासिल हुआ है। यह बम अमेरिका के उस आयुध भंडार का हिस्सा है जो ईरान और उसके जैसे अन्य देशों पर हमला करने के लिये एकत्रित किया गया है।

जनरल कार्लिस्ले ने कहा यह एक महाबम है। हम इसे और विकसित बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसकी क्षमता अब भी काफी ज्यादा है और इसे और आधुनिक बनाने की कवायद जारी है। यह हमारे आयुध भंडार का हिस्सा है और जरूरत पडने पर यह काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। (वार्ता )

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi