Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ओबामा ने किया था साइबर हमले का समर्थन

हमें फॉलो करें ओबामा ने किया था साइबर हमले का समर्थन
वॉशिंगटन , शनिवार, 2 जून 2012 (12:35 IST)
FILE
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर साइबर हमलों का समर्थन किया था और 2010 में ‘स्टक्सनेट’ वायरस के असफल हो जाने के बाद भी उन्होंने हमलों को जारी रखा।

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर के अनुसार, ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर साइबर हमले राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के समय शुरू हुए थे। इसका कोड नाम ‘ओल‍िम्पिक गेम्स’ था। यह अमेरिका द्वारा किसी पर किया जाने वाला पहला साइबर हमला था, जिसके बारे में लोग जानते हैं। इसमें अमेरिका और इसराइल द्वारा संयुक्त रूप से बनाए गए वायरस का उपयोग किया गया था।

अखबार का कहना है कि उसकी यह खबर अमेरिका, यूरोप और इसराइल के वर्तमान तथा पूर्व अधिकारियों से 18 महीने तक लिए गए साक्षात्कार पर आधारित है।

इसके अलावा इस खबर के लिए डेविड सेंगर की पुस्तक ‘कन्फ्रन्ट एण्ड कंसील : ओबामाज सीक्रेट वार्स एण्ड सरप्राइजिंग यूज ऑफ अमेरिकन पॉवर’से भी कुछ हिस्सों को लिया गया है। इन साइबर हमलों का लक्ष्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकना था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi