Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांगों में विस्फोट, 200 लोगों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें कांगो
ब्राजाविले , रविवार, 4 मार्च 2012 (23:42 IST)
FILE
कांगो गणराज्य की राजधानी ब्राजाविले में रविवार को हथियारों के एक डिपो में विस्फोटों के कारण कम से कम 200 लोगों की मौत हो गई।

एक यूरोपीय राजनयिक ने फोन पर बताया कि हमने सैन्य अस्पतालों में कम से कम 200 लोगों के शव गिने। घायलों की संख्या 1500 के करीब है। उनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं।

राजधानी ब्राजाविले के पूर्व में एमपिला सैन्य बैरकों में आग और विस्फोटों के बाद राजनयिक से पेरिस से फोन से संपर्क किया गया था।

विस्फोट इतना जोरदार था कि राजधानी ब्राजाविले में घरों की दीवारें कांपने लगीं। इसकी आवाज कांगो नदी से पड़ोसी देश में भी सुनी गई।

इससे पहले एक चश्मदीद ने बताया था कि उसने ढेर सारे शव देखे हैं। उधर बीजिंग में, चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने ब्राजाविले में चीनी वाणिज्य दूतावास के हवाले से बताया कि विस्फोटों के कारण एक चीनी की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

वाणिज्य दूतावास के वांग जिया ने बताया कि विस्फोट की चपेट में आने वाले चीनी बीजिंग कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग ग्रुप के कर्मी हैं। पहले की रिपोर्टों के अनुसार भारतीय समयानुसार 12.30 से 15.15 बजे के बीच कम से कम पांच विस्फोट सुने गए। विस्फोटों के चलते कई मकान जमींदोज हो गए। कई की खिड़कियां उड़ गई। विस्फोटों के बाद बड़ी संख्या में लोग इलाके से भागते देखे गए।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विस्फोट शहर के उत्तर में हुआ और इसके कारण शहर के मध्य में घरों के दरवाजे हिल उठे। विस्फोट को शहर के दक्षिणी भाग में भी महसूस किया गया। विस्फोट की आवाज कांगो की राजधानी के पड़ोसी किंशासा में भी सुनी गई। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi