Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कैमरून के उपप्रधानमंत्री की पत्नी का अपहरण

Advertiesment
हमें फॉलो करें इस्लामिक बोको हरम
याऔंडे , सोमवार, 28 जुलाई 2014 (10:22 IST)
FILE
याऔंडे। इस्लामिक बोको हरम के आतंकवादियों ने कैमरून के उपप्रधानमंत्री अमाडो अली की पत्नी का अपहरण कर लिया। आतंकवारियों ने रविवार को एक हमले में इस घटना को अंजाम दिया।

पश्चिमी अफ्रीका में नाइजीरिया, कैमरून का पड़ोसी देश है। यह देश कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवादी संगठन बोको हरम के आतंकवादियों के हमले का सामना कर रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कैमरून के सूचना मंत्री इस्सा त्चिरोमा बाकारी ने कहा कि इस्लामिक समूह ने नाइजीरियाई सीमा से सटे उत्तरी शहर कोलोफाटा में उपप्रधानमंत्री के आवास पर हमला किया और उनकी पत्नी का अपहरण कर लिया।

सैनिक सूत्रों ने बताया कि हमले में 10 लोग मारे गए हैं। मंत्री ने बताया कि एक अन्य घटना में एक धार्मिक नेता सेइनि बोउकर जिन्हें स्थानीय स्तर पर 'लामिडो' कहा जाता है का आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया।

मध्य अप्रैल में इस संगठन ने उत्तरी नाइजीरिया के चिबूक में 200 स्कूली छात्राओं का अपहरण कर लिया था और जून में आबुजा में बम विस्फोट हुआ जिसमें 21 लोग मारे गए थे। बोको हरम उत्तरी नाइजीरिया, उत्तरी कैमरून और नाइजर में सक्रिय संगठन है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi