Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गाजा पट्टी में प्रभावी हुआ संघर्ष विराम

Advertiesment
हमें फॉलो करें गाजा पट्टी
गाजा सिटी , मंगलवार, 5 अगस्त 2014 (15:18 IST)
गाजा सिटी। इसराइल और हमास के बीच संघर्ष विराम आज सुबह से गाजा पट्टी में प्रभावी हो गया जिसके कम से कम तीन दिन चलने की उम्मीद है। काहिरा में वार्ता से पहले यह संघर्ष विराम हुआ है।

दोनों पक्षों में सहमति के बाद अस्थाई संघर्ष विराम सुबह 8 बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह 5 बजे) से प्रभावी हुआ जो 72 घंटे चलेगा। इस बीच इसराइल और हमास मिस्र की राजधानी में अप्रत्यक्ष वार्ता आयोजित करेंगे।

अब तक लड़ाई में करीब 1,900 फलस्तीनियों के मारे जाने का दावा किया गया है जिनमें ज्यादातर आम नागरिक बताए जाते हैं। युद्ध में 67 इसराइली भी मारे गए जिनमें तीन इसराइली सैनिक हैं।

इससे पहले युद्ध को लेकर अस्थाई युद्धविराम का प्रयास असफल हो गया था। दोनों पक्षों के बीच अभी टकराव है और स्थिति अभी भी अस्थिर बनी हुई है। संघर्ष विराम के शुरू होने के कुछ ही मिनटों पहले गाजा में बमबारी की आवाजें गूंज रही थीं।

हमास चाहता है कि इसराइल और मिस्र सात साल से चले आ रहे गाजा सीमा की घेराबंदी तोड़ दें। वहीं इसराइल चाहता है कि हमास अपने हथियारों को त्याग दे।

सेना प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल पीटर लर्नर ने बताया कि इसराइल द्वारा सीमा पार स्थित घुसपैठ के लिए बनाई गई 32 सुरंगों को नष्ट किए जाने के बाद ही सेना की वापसी होगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi