sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चीन पहुंचाएगा अरुणाचल प्रदेश तक ट्रेन

Advertiesment
हमें फॉलो करें चीन
बीजिंग , गुरुवार, 24 जुलाई 2014 (18:29 IST)
FILE
बीजिंग। चीन जल्दी ही तिब्बत में नई रेल लाइन का निर्माण शुरू करेगा। यह रेल लाइन अरुणाचल प्रदेश की सीमा के करीब तक पहुंचेगी। इतना ही नहीं, सिक्किम की सीमा से लगा एक अन्य रेल संपर्क अगले महीने परिचालन में आ जाएगा। इससे चीनी सेना का दूरदराज क्षेत्रों तथा रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिमालय क्षेत्र में आवागमन बढ़ेगा।

चीन के सरकारी समाचार पत्र 'ग्लोबल टाइम्स' की पहले पृष्ठ पर छपी रिपोर्ट के अनुसार स्काई रेल ल्हासा से दक्षिण तिब्बत तक चलेगी।

रिपोर्ट में अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दावे को रेखांकित करते हुए विशेषज्ञों के हवाले से कहा गया है कि विवादास्पद सीमाओं वाले उस इलाके में रेल नेटवर्क का विस्तार भारत के साथ वार्ताओं में सौदेबाजी के मुद्दे के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार तिब्बत की प्रांतीय राजधानी ल्हासा को भारत के सिक्किम की सीमा के साथ नेपाल और भूटान से लगे शीगेज से रेल संपर्क से जोड़ा जा रहा है। फिलहाल इस पर परीक्षण जारी है और यह अगले महीने परिचालन में आ जाएगा।

इसमें यह भी कहा गया है कि ल्हासा से नियिंगची तक रेल संपर्क पर भी जल्दी ही काम शुरू होने की संभावना है। नियिंगची अरुणाचल प्रदेश के पास है।

रिपोर्ट के अनुसार 2020 तक रेल विस्तार से नेपाल, भूटान और भारत जुड़ जाएंगे तथा इससे चीनी सेना का दूरदराज क्षेत्रों तथा रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिमालय क्षेत्र में आवागमन बढ़ेगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi