चीन में अरबपतियों की संख्या घटी
घरेलू शेयर बाजार में नरमी और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों पर सरकार की लगाम के कारण चीन के अरबपतियों की संख्या पहली बार घटी है।फोर्ब्स द्वारा प्रकाशित विश्व के अरबपतियों की ताजा सूची में चीन लोगों की संख्या संख्या घटकर 95 रह गई, जो पिछले साल 115 था। इस सूची में विश्व भर के 1226 अरबपतियों का नाम है।आधिकारिक मीडिया ने यहां कहा कि चीन के कोई 40 नाम इस बार जारी ताजा सूची से बाहर हो गए। वे मुख्य तौर पर दवा, संपत्ति और विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े हैं।फोर्ब्स मैगजीन के शंघाई ब्यूरो के रसेल फ्लैनरी ने सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स से कहा कि मुख्य तौर पर शेयर बाजार में कमजोरी के कारण इस साल चीनी अरबपतियों का प्रदर्शन खराब रहा। (भाषा)