sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जल उत्सव में महिलाओं का बलात्कार...

Advertiesment
हमें फॉलो करें चीन
बीजिंग , शुक्रवार, 24 अगस्त 2012 (15:03 IST)
FILE
चीन के हैनान प्रांत के एक द्वीप पर स्थानीय जल उत्सव के दौरान कई महिलाओं के कपड़े फाड़े जाने और उनका यौन शोषण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह उत्सव संयोगवश चीनी वेलेंटाइन डे के साथ ही मनाया जा रहा था।

यह उत्सव स्वायत्त क्षेत्र बाओटिंग ली, क्विशियान और मियाओ क्षेत्रों में मनाया जा रहा था और इसमें बड़ी संख्या में पर्यटक भी शामिल हुए थे, लेकिन उत्सव के दौरान ही कुछ लोगों ने कई महिलाओं के कपड़े फाड़ डाले और उन पर यौन हमला किया जिससे आतंक का माहौल पैदा हो गया।

सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को यह खबर प्रकाशित की है। कई समाचार-पत्रों ने उन महिलाओं के फोटो छापे हैं जिनके कपड़े फाड़े गए। इन महिलाओं को इनके मित्रों ने बचाया। रिपोर्ट में बताया गया है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

पिछले पांच साल से इस उत्सव में भाग ले रहे वानिंग के एक पर्यटक ली मिन ने बताया कि उत्सव के उद्‍घाटन समारोह में पांच महिलाओं को निशाना बनाया गया और पुलिस हमलावरों को पकड़कर ले गई। उन्होंने सरकारी चाइना डेली को बताया कि एक हजार से अधिक लोग जल उत्सव में भाग ले रहे थे और उनमें से अधिकतर काफी युवा थे।

मिन ने बताया कि मैंने एक आदमी को एक महिला के कपड़े उतारते देखा। उसी दौरान पानी में खेल रही कई अन्य महिलाओं के साथ ही इसी प्रकार का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस आई और उन लोगों को ले गयी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi