जापान में शक्तिशाली भूकंप, सुनामी भी
टोक्यो , बुधवार, 14 मार्च 2012 (20:58 IST)
जापान में बुधवार को भूकम्प के तगड़े झटके के बाद देश के उत्तरपूर्वी तट पर हल्की सुनामी आई, जिसके बाद चेतावनी जारी कर वहां के निवासियों को सुरक्षित जगह जाने को कहा गया।होक्कादो द्वीप से करीब 210 किलोमीटर दूर आए भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.8 आंकी गई, जिसके कारण दस सेंटीमीटर ऊंची लहरें उठीं।जापान के मौसम विभाग ने शुरू में कहा था कि सुनामी की लहरें 50 सेंटीमीटर ऊंची हो सकती हैं, लेकिन अमेरिकी मॉनीटर ने कहा कि इससे बड़ा खतरा नहीं है।पिछले साल 11 मार्च को 9.0 की तीव्रता वाले भूकम्प के बाद आई विनाशकारी सुनामी ने जापान में काफी नुकसान पहुंचाया था और फुकूशिमा परमाणु संयत्र को भी नुकसान पहुंचा था। क्योदो संवाद समिति ने बताया कि आज के भूकम्प से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी कि सुनामी होक्कादो के तट पर कुर्ली द्वीपों तक जा सकती है, जिस पर दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से रूस का नियंत्रण है। (भाषा)