Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जेल में आग ने ली 18 कैदियों की जान

Advertiesment
हमें फॉलो करें होंडुरास
तेगुसिगाल्पा , शुक्रवार, 30 मार्च 2012 (09:56 IST)
FILE
होंडुरास में सशस्त्र कैदियों के बीच हुई झड़प के दौरान एक जेल में आग लग गई। इस घटना में 18 लोगों के मरने की खबर है। एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि इस घटना में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

उल्लेखीय है कि अभी कुछ हफ्ते पहले होंडुरास की एक अन्य जेल में आग लग जाने से 361 लोगों की मौत हो गई थी।

सान प्रेडो सुला शहर के पुलिस आयुक्त याइर मेसा ने बताया कि दंगे पर काबू पा लिया गया है लेकिन राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा के प्रमुख अल्फोंसो मेदिना के अनुसार जेल के एक हिस्से पर अब भी कैदियों का कब्जा है जो हथगोलों से लैस हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi