Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तालिबान ने अगवा स्विस दंपति को छोड़ा

Advertiesment
हमें फॉलो करें पाकिस्तान
इस्लामाबाद , शुक्रवार, 16 मार्च 2012 (08:45 IST)
FILE
दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में करीब आठ महीने पहले अगवा किए गए एक स्विस दंपति को तालिबान ने मुक्त कर दिया है जबकि एक वरिष्ठ रिटायर्ड पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी के दामाद को कबायली इलाके से बरामद किया गया।

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि 31 साल के ओलिवियर डेविड ओक और 29 साल की डेनिएला विडमर सुरक्षित हैं और उन्हें खबर-पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर लाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दंपति को अफगानिस्तान से सटे कबायली इलाके में रिहा किया गया।

मुख्य सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल अतहर अब्बास ने बताया कि दंपति ने सैन्य अधिकारियों को बताया कि वे अपहर्ताओं की गिरफ्त से भाग निकले और एक सुरक्षा चौकी पर पहुंचे।

उधर एक अनामित तालिबान कमांडर के हवाले मीडिया के एक हिस्से की रिपोर्ट में बताया गया है कि फिरौती चुकाने और कुछ तालिबान बंदियों की रिहाई के एवज में दंपति को मुक्त किया गया है। दंपति को पिछले साल एक जुलाई को लोरालाई इलाके से अगवा किया गया था।

सरकारी ‘पाकिस्तान रेडियो’ ने अपनी खबर में बताया कि दंपति को कबायली इलाके उत्तरी वजीरिस्तान के मुख्य शहर मिरानशाह से बरामद किया गया।

एक अन्य घटनाक्रम में ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमिटी के पूर्व अध्यक्ष जनरल (रिटायर्ड) तारिक माजिद के दामाद को वजीरिस्तान क्षेत्र से मुक्त कराया गया। जेवरात की दूकान चलाने वाले आमिर मलिक को लाहौर में उनके अपने घर के बाहर से अपहृत कर लिया गया था।

किसी समूह ने उनके अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली थी। वैसे रिपोर्टों के अनुसार उन्हें तालिबान ने बंधक बना कर रखा था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi