Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देह व्यापार : भारतीय मूल के ब्रिटिश भाइयों को 40 वर्ष की कैद

Advertiesment
हमें फॉलो करें देह व्यापार : भारतीय मूल के ब्रिटिश भाइयों को 40 वर्ष की कैद
लंदन , शुक्रवार, 4 जुलाई 2014 (00:14 IST)
लंदन। ब्रिटेन की एक अदालत ने लंदन में देह व्यापार के लिए मानव तस्करी का रैकेट चलाने के दोषी पाए गए भारतीय मूल के दो ब्रिटिश भाइयों को कुल 40 साल 6 महीने जेल की सजा सुनाई है।

BBC


गिरोह का सरगना विशाल चौधरी एक भारतीय नागरिक है, जिसे 100 से ज्यादा महिलाओं को तस्करी के जरिए ब्रिटेन लाने का दोषी पाया गया है। विशाल को क्रॉयडॉन क्राउन अदालत ने 31 साल की सजा सुनाई है।

35 साल के विशाल को यौन शोषण के मकसद से महिलाओं की तस्करी, उन्हें वेश्‍यावृत्ति में धकेलने सहित तीन आरोपों में कसूरवार पाया गया। तीनों आरोपों की कुल सजा उसे 31 साल सुनाई गई।

ब्रिटिश पुलिस विशाल की सजा पूरी होने के बाद उसे वापस भारत भेजने के लिए यूके बॉर्डर फोर्स से संपर्क करेगा।

न्यायाधीशों को बताया गया कि विशाल के भाई कुणाल ने किस तरह उसकी मदद की। कुणाल के पास ब्रिटिश नागरिकता है। मैनचेस्टर के डेलॉयट में वरिष्ठ लेखाकार के तौर पर काम करते हुए कुणाल ने ब्रिटिश नागरिकता हासिल की थी।

25 साल के कुणाल को तस्करी और आपराधिक संपत्ति छुपाने के आरोपों में दोषी पाते हुए आठ साल और 18 महीने की सजा सुनाई गई। (भाषा)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi