Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

परमाणु शस्त्रों पर पाबंदी लगे-बान

स्टेटस सिंबल बन गए हैं शस्त्र

हमें फॉलो करें परमाणु शस्त्रों पर पाबंदी लगे-बान
संयुक्त राष्ट्र (वार्ता) , शनिवार, 25 अक्टूबर 2008 (11:12 IST)
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने परमाणु शक्ति संपन्न देशों से अपने परमाणु शस्त्रों पर पाबंदी लगाने और जनसंहार के सभी हथियारों को समाप्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है।

बान ने ईस्ट-वेस्ट इंस्टीट्यूट द्वारा शुक्रवार को आयोजित एक सम्मेलन में कहा कि परमाणु हथियार महाविनाश लाते हैं। यहाँ तक कि अगर इनका इस्तेमाल भी नहीं किया जाए तो इन्हें रखने में बहुत जोखिम है।

उन्होंने कहा कि किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। परमाणु हथियारों के उत्पादन से लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर कुप्रभाव पड़ता है।

इसके अलावा इन हथियारों के आतंकवादियों के हाथों में पड़ने का भी खतरा है। मून ने कहा कि हालाँकि अधिकांश देशों की परमाणु हथियार हासिल करने की कोई योजना नहीं है लेकिन कुछ देश अब भी इसे स्टेटस सिंबल मानते हैं। हालाँकि उन्होंने इस संबंध में किसी देश का नाम नहीं लिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi