पाक में 23 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार
कराची , बुधवार, 4 अप्रैल 2012 (10:50 IST)
पाकिस्तान के जल क्षेत्र में गैर कानूनी तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में 23 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनकी चार नौकाओं को जब्त कर लिया गया है।अधिकारियों ने बताया कि भारतीय मछुआरों को दो बार चेतावनी देने के बाद गिरफ्तार किया गया। ये लोग पाकिस्तान के जल क्षेत्र में घुस आए थे और गैर कानूनी रूप से मछली पकड़ रहे थे।पाकिस्तान मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि चेतावनी के बाद इन मछुआरों को गिरफ्तार किया गया और उनकी नौकाएं जब्त कर ली गई। (भाषा)