Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान ने मांगे हाफिज सईद के खिलाफ सबूत

Advertiesment
हमें फॉलो करें हाफिज सईद
इस्लामाबाद , गुरुवार, 5 अप्रैल 2012 (17:31 IST)
FILE
कुख्यात आतंकी संगठन जमात उद दावा के शीर्ष नेता और मुंबई हमलों के कथित साजिशकर्ता हाफिज सईद और अब्दुल रहमान मक्की के सिर पर अमेरिका की ओर से इनाम घोषित करने के मद्देनजर पाकिस्तान ने गुरुवार को अमेरिका से उसके खिलाफ पुख्ता सबूत की मांग की।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल बासित ने अमेरिका द्वारा सईद और मक्की के सिर पर इनाम की घोषणा करने के बाद कहा इस मुद्दे पर सार्वजनिक चर्चा करने की बजाय पाकिस्तान कानूनी तौर पर आगे बढ़ने के लिए अमेरिका से पुख्ता सबूत पाना पसंद करेगा।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जैसे लोकतांत्रिक देश में जहां न्यायपालिका स्वतंत्र है वहां न्यायिक जांच के लिए किसी भी आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत होने चाहिए।

उल्लेखनीय है कि आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा के संस्थापक और मुंबई हमलों के कथित साजिशकर्ता सईद के सिर पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर के इनाम की घोषणा की है और उसे पांच सबसे ज्यादा वांछित आतंकवादियों की सूची में रखा है। अमेरिका ने मक्की पर 20 लाख डॉलर के इनाम की घोषणा की है।

बासित ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया शुरू करने के लिए पाकिस्तान चाहेगा कि ठोस प्रमाण हों, लेकिन इनके अभाव में हम कुछ नहीं कर सकते। गौरतलब है कि अमेरिका ने सईद के लिए एक करोड़ अमेरिकी डॉलर का ईनाम घोषित किया है जबकि मक्की के लिए 20 लाख डॉलर के ईनाम का ऐलान किया गया है। हाफिज को 2008 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार माना जाता है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi