Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पुतिन देशभक्त हैं-किसिंजर

Advertiesment
हमें फॉलो करें हेनरी किसिंजर
वॉशिंगटन , सोमवार, 12 मार्च 2012 (09:25 IST)
FILE
अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर ने कहा है कि रूस में राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित हुए व्लादिमीर पुतिन एक ऐसे देशभक्त हैं जो कुछ मुद्दों पर अमेरिका के साथ रचनात्मक भागीदार हो सकते हैं।

किसिंजर ने कहा कि पुतिन पश्चिम विरोधी नहीं हैं।

पुतिन हाल ही में राष्ट्रपति के तौर पर तीसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुए हैं। मास्को में न केवल उनके शासन के विरोध में प्रदर्शन हुए हैं बल्कि उन पर चुनाव में अनियमितताओं के आरोप भी लगे हैं।

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर ने कल सीएनएन को दिए एक साक्षात्कार में वर्ष 1991 में सोवियत संघ के विघटन और उसके बाद उत्पन्न संकट का जिक्र करते हुए कहा कि आखिरकार वह एक ऐसे रूसी देशभक्त हैं जिसने 1990 के दशक में मिले अनुभव से खुद को अपमानित महसूस किया। उनके करियर के निर्माण की दृष्टि से वह दशक बहुत महत्वपूर्ण रहा है।

किसिंजर ने कहा कि उन्हें लगता है कि पुतिन से बातचीत की जा सकती है और कुछ खास मुद्दों पर वह एक रचनात्मक भागीदार साबित हो सकते हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi