Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पुतिन में आ जाए बलरुस्कोनी का दिमाग तो...

Advertiesment
हमें फॉलो करें ब्लादिमीर पुतिन
मॉस्को , शनिवार, 3 मार्च 2012 (12:43 IST)
FILE
रूस की राजधानी मॉस्को के एक थिएटर में आयोजित नाटक के जरिए प्रधानमंत्री ब्लादिमीर पुतिन पर निशाना साधा गया है। नाटक में कल्पना की गई है कि यदि इटली के रंगीन मिजाज प्रधानमंत्री रहे सिल्वियो बलरुस्कोनी का आधा दिमाग पुतिन में प्रतिरोपित कर दिया जाए तो क्या होगा।

आगामी चार मार्च को होने वाले राष्ट्रपति चुनावों से पहले दिखाए जा रहे ‘बलरुसपुतिन’ नाम के इस नाटक में इंटरनेट पर पुतिन की निजी जिंदगी से जुड़े पहलुओं पर चुटकी लेने वाली बातें शामिल की गई हैं। राष्ट्रपति चुनावों में पुतिन की जीत के आसार हैं।

इतालवी नाटककार डेरियो फो की ओर से लिखे गए ‘लानोमेलो बाइसेफेलो’ नाम के नाटक का ही रूसी संस्करण है ‘बलरुसपुतिन’। हालांकि, ‘बलरुसपुतिन’ में ताजा खबरों को शामिल करने के लिए इसे नवीनतम तरीके से पेश किया गया है।

इस नाटक में कल्पना की गई है कि किसी हादसे के बाद यदि इटली के रंगीनमिजाज प्रधानमंत्री रहे सिल्वियो बलरुस्कोनी का आधा दिमाग पुतिन में प्रतिरोपित करने के बाद की स्थिति की कल्पना की गई है। गौरतलब है कि पुतिन और बलरुस्कोनी अच्छे दोस्त हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi