Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'पुरुषों के शौचालय पर कब्जा करो'

Advertiesment
हमें फॉलो करें ऑक्यूपाई वॉल स्ट्रीट
, शुक्रवार, 2 मार्च 2012 (14:51 IST)
FILE
चीन में अनियंत्रित आबादी के अपने नुकसान हैं। तेजी से विकसित होते चीन में सेनिटेशन और टॉयलेट की कमी एक बड़ा मुद्दा है। हालत यह हो गई है कि पिछले दिनों चीन की राजधानी बीजिंग में महिलाओं ने अपर्याप्त शौचालयों को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।

चीन के सरकारी समाचार पत्र चायना डेली के अनुसार चीन की महिलाओं ने देश में अपर्याप्त शौचालयों की समस्या को उजागर करने के लिए 'पुरुषों के शौचालय पर कब्ज़ा करो' यानी 'ऑक्यूपाई मेन्स टॉयलेट' विरोध प्रर्दशन आरंभ कर दिए हैं।

हाल ही में राजधानी बीजिंग में लड़कियों के बड़े समूह ने पुरुष शौचालय पर कब्जा जमा लिया। ये अनोखा आंदोलन अमरीका में पूंजीवाद के विरुद्ध वॉल स्ट्रीट पर कब्जा करने वाले आंदोलन, 'ऑक्यूपाई वॉल स्ट्रीट' से प्रेरित है।

इन दिनों चीन की महिलाओं ने हाथों में एक बैनर नजर आता है 'महिलाओं के लिए ज़्यादा अधिकार, ज़्यादा लैंगिक समानता'। महिलाओं ने कई जगह पोस्टर भी लगा रखे हैं कि 'अगर आप उनसे प्यार करते हैं तो उन्हें लाइन में इंतज़ार मत करने दें।'

इस प्रर्दशन को आयोजित करने वाली बीजिंग की 23-वर्षीय छात्रा ली टिंगटिंग का कहना था कि महिलाओं के लिए समस्या पुरुषों से ज़्यादा है क्योंकि उनके लिए शौचालयों की संख्या बहुत कम हैं। इसके अलावा महिलाएं पुरुषों की तुलना में टॉयलेट में अधिक समय लेती हैं। ली ने पहली बार 19 फ़रवरी को गुआंगझू प्रांत में एक सार्वजनिक शौचालय पर 'कब्जा' किया था।

इस घटना के बाद गुआंगझू शहरी प्रबंधन आयोग ने घोषणा की थी कि शहर में नए और पुनर्निमित महिला शौचालयों के लिए पुरुष क्यूबिकलों की तुलना में डेढ़ गुना ज़्यादा जगह होनी चाहिए। ली के आंदोलन की वजह से गुआंगझू में अब कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में महिला शौचालयों की संख्या में बढ़ोत्री हुई है। (एजेंसी/वेबदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi