Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रिंस हैरी के समर्थन में सैनिक भी हुए न्यूड

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्रिंस हैरी
लंदन , गुरुवार, 30 अगस्त 2012 (12:44 IST)
FILE
प्रिंस हैरी के कारनामे एक के बाद एक सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों एक होटल में ‍महिला मित्र के साथ नग्न अवस्था में ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी की तस्वीर छपने के बाद दुनियाभर में हंगामा मच गया था।

एक अखबार के अनुसार लास वेगास के होटल में मौज-मस्ती की कुछ और तस्वीरें और वीडियो सामने आ सकते हैं। तस्वीरें छपने के बाद जहां शाही घराने में हलचल मची हुई है, वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान में तैनात ब्रिटेन के सैनिकों ने अपने राजकुमार का समर्थन किया है।

अफगानिस्तान में तैनात ब्रिटेन के सैनिकों ने नग्न होकर राजकुमार का समर्थन किया। प्रिंस हैरी ब्रिटेन की सेना में पदस्थ हैं। ब्रिटेन के कानून के तहत राजघराने के किसी एक व्यक्ति को सेना में शामिल होना जरूरी होता है। हैरी की हरकतों के कारण राजपरिवार को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi