Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ब्रिटेन की सबसे बड़ी दुश्मन थीं रानी लक्ष्मीबाई

Advertiesment
हमें फॉलो करें ब्रिटेन
लंदन , रविवार, 15 अप्रैल 2012 (13:07 IST)
FILE
एक सर्वेक्षण के मुताबिक अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन ब्रिटेन के सबसे बड़े शत्रु रहे हैं। इसी सर्वेक्षण में ब्रिटेन के सबसे बड़े शत्रुओं में भारत के टीपू सुल्तान और रानी लक्ष्मीबाई का भी नाम लिया गया है।

इस सर्वेक्षण के लिए ब्रिटेन के राष्ट्रीय सैन्य संग्रहालय में देश के सबसे बड़े सैन्य शत्रु के बारे में संरक्षित दस्तावेजों के आधार पर 20 लोगों की सूची बनाई गई थी। सर्वेक्षण से इन बीस लोगों में से पांच लोगों को चुना गया।

सर्वेक्षण में आए पांच नामों में पहला नाम अमरीका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन का है, जिन्होंने अमरीकी क्रांति में ब्रिटेन पर अमरीका की जीत का नेतृत्व किया था। इसके अलावा इस सूची में दूसरे स्थान पर आइरिश नेता माइकल कॉलिंस, तीसरे स्थान पर नेपोलियन बोनापार्ट हैं।

दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जर्मन फील्ड मार्शल रहे इरविन रोमेल इस सूची में चौथे स्थान पर हैं और पांचवे स्थान पर टर्की के संस्थापक और पहले राष्ट्रपति रहे मुस्तफा कमाल अतातुर्क हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi