Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ब्लॉग पर हिलेरी क्लिंटन का मजाक...

Advertiesment
हमें फॉलो करें हिलेरी क्लिंटन
वॉशिंगटन , शनिवार, 7 अप्रैल 2012 (09:18 IST)
FILE
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ एक ब्लॉग पर किया गया मजाक बहुत ही प्रचलित हो गया है। राष्ट्रपति बराक ओबामा हिलेरी से पूछते हैं कि 'क्या कर रही हो' इस पर अपने सी 17 विमान में बैठी हिलेरी जवाब देती हैं, 'दुनिया को चला रही हूं।'

इसमें कुछ मजाकिया तस्वीरों के जरिये हिलेरी और कई शीर्ष नेताओं के बीच मोबाइल संदेश से बातचीत दिखाई गई है।

'टेक्स्ट फ्रॉम हिलेरी' नामक यह ब्लॉग वाशिंगटन के एडम स्मिथ और स्टेसी लैंबे की परिकल्पना है। उन्होंने अक्तूबर में ली गईं हिलेरी की दो तस्वीरों के जरिये यह स्पूफ बनाया है।

इसमें हिलेरी को मिट रोमनी से लेकर मार्क जुकरबर्ग तक को मजाकिया जवाब देते हुए दर्शाया गया है। मार्क उनको फेसबुक पर मित्रता के लिए अनुरोध भेजते हैं जिसे हिलेरी खारिज कर देती हैं।

स्मिथ और लैंबे ने बताया कि विदेश विभाग ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन उससे कुछ जवाब मिले तो रोचक रहेगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi