Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत के अरबपतियों की संपत्ति घटी

हमें फॉलो करें भारत के अरबपतियों की संपत्ति घटी
न्यूयॉर्क , मंगलवार, 4 मार्च 2014 (18:02 IST)
FILE
न्यूयॉर्क। भारत में रहने वाले अरबपतियों की कुल संपत्ति घटकर 191.5 अरब डॉलर रह गई है, जबकि वैश्विक स्तर पर इस श्रेणी की हस्तियों की संपत्ति बढ़कर 6400 अरब डॉलर की नई ऊंचाई पर पहुंच गई है।

फोर्ब्स पत्रिका ने दुनिया के अरबपतियों की नई सूची प्रकाशित की है। कमजोर अर्थव्यवस्था तथा डॉलर की तुलना में रुपए के मूल्य में गिरावट के चलते भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति पिछले साल 191.5 अरब डॉलर रही जो इससे पिछले साल की तुलना में कम है। आलोच्य अवधि में देश में अति धनवान (सुपर रिच) हस्तियों की संख्या एक बढ़कर 56 हो गई।

पत्रिका के अनुसार दुनिया में सबसे अधिक 492 अरबपति अमेरिका में हैं, जबकि चीन में 152 अरबपति तथा रूस में 111 सुपर रिच हैं। पत्रिका की सूची में पहली बार अल्जीरिया, लिथुआनिया, तंजानिया, युगांडा के अरबपति शामिल हुए हैं। यही नहीं, पहली बार एक अफ्रीकी अरबपति अलिको दांगोते (नाइजीरिया) इस सूची में शामिल हुए हैं।

इसके अनुसार भारत में इस समय 56 अरबपतियों की कुल संपत्ति 191.5 अरब डॉलर आंकी गई है, जबकि इससे पिछले साल 55 अरबपतियों की कुल संपत्ति 193.6 अरब डालर आंकी गई थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi