Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारतीय एनजीओ को मिला ‘इनोवेशन अवार्ड’

Advertiesment
हमें फॉलो करें गैर सरकारी संगठन
वॉशिंगटन , शनिवार, 10 मार्च 2012 (08:56 IST)
FILE
भारत के एक प्रमुख गैर सरकारी संगठन को ‘इनोवेशन अवार्ड फार द इंपावरमेंट ऑफ वूमेन एंड गर्ल्स’ दिया गया है।

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भारतीय एनजीओ ‘चिंतन’ को यह पुरस्कार दिया। इस संगठन के साथ ही तनजानिया और कीनिया के दो संगठनों को भी इस पुरस्कार से नवाजा गया।

‘चिंतन’ की संस्थापक भारती चतुर्वेदी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। बाल मजदूरी खत्म करने के लिए किए गए प्रयासों को लेकर यह पुस्कार एनजीओ को दिया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi