Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए कंसर्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें जापान
तोक्यो , गुरुवार, 1 मार्च 2012 (21:03 IST)
रूस के मैरिन्सकी थियेटर के कला निर्देशक वैलेरी गेर्गिव ने टोक्यो में हुए कंसर्ट में अपने जौहर दिखाए। इस कंसर्ट का मकसद पिछले साल सुनामी एवं भूकंप से पीड़ित हुए लोगों की मदद करना था।

यह कंसर्ट का आयोजन तोक्यो के बुंकामुरा ओचार्ड हॉल में किया गया। बीते बुधवार की रात आयोजित इस कार्यक्रम में गर्गिव ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने इस आपदा से लड़ने के लिए जापान की जनता की सराहना की।

बीते साल 11 मार्च को भूकंप और सुनामी में हजारों लोग मारे गए थे। इस दौरान परमाणु संकट पैदा हो गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi