Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महारानी एलिजाबेथ को सोने-चांदी के सिक्के

Advertiesment
हमें फॉलो करें महारानी एलिजाबेथ
लंदन , गुरुवार, 29 मार्च 2012 (18:41 IST)
FILE
अब भारतीय मूल के कारोबारी संजीव मेहता के मालिकाना हक वाली कंपनी बन चुकी ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ ने इस साल महारानी एलिजाबेथ के शासन के 60 साल पूरा होने के मौके पर 24 कैरेट सोने और चांदी के सिक्के तैयार कराए हैं।

साल 1600 में शाही चार्टर हासिल करने वाली कंपनी ने 19वीं सदी के लगभग मध्य तक भारत पर शासन किया था। महारानी के शासन के 60 साल पूरा होने के मौके पर कंपनी 60 शुद्व सोने और 60 शुद्व चांदी के सिक्के बनवा रही है।

सोने के सिक्के का वजन एक किलो है और इसकी कीमत 1,25,000 पाउंड है। इसमें 100 हीरे भी जड़े हुए हैं।

सिक्कों के जरिए महारानी एलिजाबेथ की तस्वीर भी पेश की गई है जिसमें उन्होंने अलग-अलग तरह के गहने पहन रखे हैं।

मूल रूप से मुंबई के रहने वाले 50 वर्षीय मेहता ने साल 2005 में ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ का अधिग्रहण किया था। उन्होंने रीजेंट स्ट्रीट में अपना स्टोर भी शुरू किया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi