Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मिस्र के नेताओं की अमेरिकी नजर-हिलेरी क्लिंटन

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमेरिका
इस्तांबुल , सोमवार, 2 अप्रैल 2012 (09:25 IST)
FILE
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि उनका देश मिस्र के नेताओं के कार्यों पर नजर रखेगा और उन्हें ‘जवाबदेह’ ठहराएगा।

वॉशिंगटन की ओर से यह तल्ख बयान उस वक्त आया है, जब मिस्र के कट्टरपंथी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड ने राष्ट्रपति चुनाव में अपना उम्मीदवार खड़ा करने का एलान किया है।

इस्तांबुल में ‘फ्रेंड्स ऑफ सीरिया’ समूह की बैठक से इतर हिलेरी ने कहा कि हम यह देखेंगे कि मिस्र के नेता क्या करते हैं। हम यह भी देखेंगे कि मिस्र की जनता के अधिकारों और स्वाभिमान को लेकर क्या किया जाता है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi