Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रूसी संसद में 'समलैंगिकता विरोधी' कानून

Advertiesment
हमें फॉलो करें रूस संसद
मास्को , शुक्रवार, 30 मार्च 2012 (10:46 IST)
FILE
रूस की संसद के निचले सदन में क्षेत्रीय सांसदों ने एक मसौदा विधेयक पेश किया गया जिसके पारित होने से देश में बच्चों के बीच समलैंगिकता का प्रचार करना दंडनीय अपराध होगा।

सेंट पीटर्सबर्ग की क्षेत्रीय संसद में इस माह इसे पारित किए जाने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हुई थी। मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि यह समलैंगिकों के खिलाफ भेदभाव है।

निचले सदन ड्यूमा में संघीय कानून बनाने के लिए लाए गए मूल मसौदा प्रस्ताव साइबेरिया के नोवासिबिस्क की क्षेत्रीय संसद द्वारा लाया गया है।

नोवासिबिस्क के सांसदों ने मसौदे के साथ संलग्न एक नोट में कहा गया है कि आधुनिक रूस में समलैंगिकता का दुष्प्रचार बड़े पैमाने पर हो रहा है। इस दुष्प्रचार से अगली पीढ़ी को बचाना जरूरी है।

मसौदा विधेयक के अनुसार इसका उल्लंघन करने वाले पर 170 अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। अधिकारियों पर यह 1700 डॉलर तक जबकि कंपनियों तथा संगठनों पर 17000 अमेरिकी डॉलर तक हो सकता है।

ड्यूमा में पारित होने के बाद विधेयक को उपरी सदन फेडरल कौंसिल में पारित करना होगा और उसके बाद उस पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर की दरकार होगी। कई क्षेत्र इस तरह के कानून को लागू कर चुके हैं। सेंट पीटर्सबर्ग ने इस माह के शुरू में इसे लागू किया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi