Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रेप पीड़िता से पुलिस ने पूछा- मजा नहीं आया...

हमें फॉलो करें रेप पीड़िता से पुलिस ने पूछा- मजा नहीं आया...
दु‍बई , मंगलवार, 23 जुलाई 2013 (10:47 IST)
FILE
दु‍बई। दुबई के अंधे कानून का शिकार बनी नॉर्वे की युवती को पुलिस ने जेल में डाल दिया था। उसकी सजा माफ कर उसे यूएई छोड़ने की इजाजत दे दी गई है।

दु‍बई पुलिस ने रेप पीड़िता को ही गैर-मर्द के साथ सेक्स करने का आरोपी बनाकर 16 महीने के लिए जेल में डाल दिया और उसका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया। रेप करने वाले आरोपी को 13 महीने की सजा दी गई है।

आगे पढ़ें, सहकर्मी ने बनाया हवस का शिकार...


webdunia
FILE
पीड़ित युवती ने पुलिस को फोन कर बलात्कार की जानकारी पुलिस को दी थी। बिजनेस ट्रिप के लिए दुबई गई नॉर्वे की युवती का उसके सहकर्मी ने ही बलात्कार कर लिया था।

जब युवती ने पुलिस को मामले की जानकारी दी तो पुलिस ने उससे पूछा- क्या आप सिर्फ इसलिए शिकायत करना चाहती हैं कि आपको इसमें मजा नहीं आया? युवती ने हार नहीं मानी शिकायत दर्ज कराने पर अड़ी रही, लेकिन पुलिस ने उसे ही दोषी बना दिया। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi