Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वजन घटाओ और सोना पाओ

हमें फॉलो करें वजन घटाओ और सोना पाओ
दुबई , रविवार, 21 जुलाई 2013 (14:43 IST)
FILE
दुबई। दुबई ने मोटापे से ग्रस्त अपने नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक अनोखा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत दुबई के नागरिक 2 किलोग्राम वजन घटाने पर 2 ग्राम सोना घर ले जा सकते हैं।

दुबई के नगर निगम ने गत शुक्रवार को ही इस अभियान की शुरुआत की है। दुबई के नागरिकों को 1 महीने में कम से कम 2 किलोग्राम वजन घटाने पर 2 ग्राम सोना दिया जाएगा।

इस अभियान के तहत सोना पाने के लिए कम से कम 2 किलोग्राम वजन घटाना होगा लेकिन अधिकतम वजन घटाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

अमीरात 24.7 वेबसाइट के अनुसार आंकड़ों के मुताबिक 2000 में यहां की 50 प्रतिशत से भी अधिक आबादी मोटापे से ग्रसित थी और 13.51 प्रतिशत लोग मधुमेह से पीड़ित थे।

इस अभियान में शामिल लोगों का अंतिम वजन 16 अगस्त को किया जाएगा और 19 जुलाई से तब तक उनका जितना वजन घटा होगा उसके हिसाब से सोना दिया जाएगा यानी प्रति 2 किलोग्राम वजन के लिए 2 ग्राम सोना मिलेगा।

अभियान में शीर्ष 3 विजेताओं को 4 हजार डॉलर से भी अधिक कीमत की गिन्नी अतिरिक्त दी जाएगी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi