Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सरकोजी के बेटे ने फेंके पुलिसकर्मी पर टमाटर

Advertiesment
हमें फॉलो करें निकोलस सरकोजी
पेरिस , शनिवार, 17 मार्च 2012 (09:12 IST)
FILE
फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी के छोटे बेटे और उसके दोस्तों ने अपना आपा खोते हुए एक महिला पुलिसकर्मी पर टमाटर फेंकें। इस बारे में सरकोजी का कहना है कि बच्चों को अकेला छोड़ने पर इस तरह की आशंका बनी रहती है।

फ्रांसीसी मीडिया के अनुसार आठ मार्च को 15 वर्षीय लुईस सरकोजी और उसके दोस्तों ने राष्ट्रपति परिसर में ड्यूटी पर तैनात एक अधिकारी पर टमाटर और कागजों का गोला फेंका।

एक टीवी पर अनौपचारिक साक्षात्कार में सारकोजी ने इस घटना को और स्पष्ट किया। ‘कैनल प्लस’ से उन्होंने कहा कि बेटा गलत हुआ..लेकिन ये गेंदें नहीं थीं..ये सब्जियां थीं।

सरकोजी ने कहा कि बढ़ते हुए बच्चे दुनिया में सबसे मुश्किल बात होते हैं’ और एक बच्चे को दो दोस्तों के साथ अकेला छोड़ देना जोखिमपूर्ण हो जाता है। सरकोजी ने तीन विवाह किए हैं और उनसे तीन बेटे और एक बेटी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi