sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हाफिज सईद के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं

Advertiesment
हमें फॉलो करें हाफिज सईद
इस्लामाबाद , शुक्रवार, 31 अगस्त 2012 (11:05 IST)
FILE
पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक ने कहा कि उनके देश को मुंबई हमला मामले में लश्कर-ए-तोइबा के संस्थापक हाफिज सईद के खिलाफ पर्याप्त सबूतों का अब भी इंतजार है।

उन्होंने यहां ‘टाइम्स नाउ’ से कहा कि हाफिज सईद के संबंध में, हम अब भी सबूतों का इंतजार कर रहे हैं। वे हमें नहीं दिए गए हैं। जैसे ही हमें सबूत मिल जाएंगे, मैं आश्वासन देता हूं कि हम कार्रवाई करेंगे। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी उठाया गया और सबूत की जरूरत है। सईद को मुम्बई हमले के साजिशकर्ताओं में एक मानने वाले भारत का कहना है कि उसने मुम्बई हमले में जमात उद दावा के प्रमुख की संलिप्तता साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत दिए हैं।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की भेंट पर मलिक ने कहा क‍ि वार्ता शानदार रही। मैं सोचता हूं कि इससे संबंध सुधारने में बहुत मदद मिलेगी। यह सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। दोनों पक्षों ने संबंध बढ़ाने की बजाय उसे सुधारने की इच्छा दर्शायी। हम दोस्ताना संबंध चाहते हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi