Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिटलर की सैरगाह बनेगी आलीशान होटल

Advertiesment
हमें फॉलो करें जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर
लंदन , सोमवार, 2 अप्रैल 2012 (23:23 IST)
FILE
जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर बाल्टिक सागर में करीब तीन मील तक फैले जिस रूजेन द्वीप स्थित सैरगाह में छुट्टियां बिताते थे, उसे 400 बिस्तर वाले आलीशान होटल और 400 अपार्टमेंट में तब्दील किया जाएगा।

दरअसल कोलोसस ऑफ प्रोरा नामक इस सैरगाह के ब्लॉक वन को लक्जरी होटल और एक अपार्टमेंट ब्लॉक में तब्दील किया जाएगा।

डेली मेल के अनुसार द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद जर्मनी में यह अकेले सबसे बड़ी नीलामी थी। इसकी कीमत 700000 पाउंड तय की गई थी, लेकिन पिछले शनिवार को बर्लिन नीलामी में टेलीफोन पर बोली में इसे 22 लाख पाउंड में बेच दिया गया। 1930 के दशक में हिटलर द्वारा छुट्टियां बिताने के लिए बनाया गया यह सबसे विशाल सैरगाह था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi