Ipl 2011 %e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%b2 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%80 %e0%a4%98%e0%a4%9f%e0%a5%80 111042900035_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आईपीएल की टीआरपी घटी

Advertiesment
आईपीएल 4 टीआरपी घटी
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने अपने चौथे सत्र में टीमों की संख्या आठ से बढ़ाकर 10 और मैचों की संख्या 59 से बढ़ाकर 74 कर दी लेकिन टेलीविजन पर मिलने वाली टीआरपी के मामले में यह पिछले सत्रों की तुलना में नीचे खिसक गया है।

आईपीएल-4 के 26 मैच पूरे होने के बाद जारी टीआरपी आँकड़ों के अनुसार इस क्रिकेट कार्निवाल की लोकप्रियता में गत वर्ष के मुकाबले 21.99 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और अंतिम 10 मैचों में तो यह स्थिति और भी खराब है जिनमें पिछले साल के मुकाबले 27.08 प्रतिशत कम टीआरपी मिली है।

टीआरपी जारी करने वाली संस्था टैम के अनुसार देश के छह प्रमुख शहरों मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू और हैदराबाद में इन 26 मैचों में आईपीएल-4 को औसत टीवीआर 4.46 मिला जबकि गत वर्ष इन शहरों में आईपीएल-3 को 5.72 टीआरपी मिली थी।

मीडिया विश्लेषकों का मानना है कि व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम और फ्रेंचाइजी टीमों के बारे में दर्शकों को अपेक्षाकृत कम जानकारी मिलना इस गिरावट का कारण है।

टूर्नामेंट का 26वाँ मैच दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच फिरोजशाह कोटला मैदान पर 23 अप्रैल को खेला गया था। जिसमें आईपीएल-4 का सबसे बड़ा स्कोर (231) एक मैच में सबसे ज्यादा रन (433) और सबसे ज्यादा छक्के (23) के रिकॉर्ड बने थे। यह आईपीएल का 200वाँ मैच था। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi