Ipl 2011 %e0%a4%87%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%a8 %e0%a4%aa%e0%a4%a0%e0%a4%be%e0%a4%a8 %e0%a4%95%e0%a5%8b %e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%b8%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%89%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a6 111050400100_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इरफान पठान को वापसी की उम्मीद

Advertiesment
इरफान पठान
खराब फॉर्म और चोटों के कारण काफी समय से टीम से बाहर इरफान पठान को उम्मीद है कि भारतीय क्रिकेट टीम में उनकी वापसी जरूर होगी।

इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल रहे पठान ने कहा कि उनका अंतिम लक्ष्य देश के लिए खेलना ही रहा है।

यहां नोवोटेल हैदराबाद हवाई अड्डे पर खेल परिसर के उद्‍घाटन के मौके पर पठान ने कहा कि मेरा लक्ष्य भारतीय टीम में वापसी करना है। मैं फिर देश के लिए खेलना चाहता हूं और इस सपने को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा।

उन्होंने कहा कि मैं बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देना चाहूंगा। मुझे संयम रखना होगा क्योंकि लंबे ब्रेक के बाद क्रिकेट खेल रहा हूं। पठान ने कहा कि चोट के कारण मैं खेल नहीं पाया। वह निराशाजनक दौर था लेकिन मुझे खुशी है कि मैं फिर क्रिकेट खेल रहा हूं और इसका पूरा मजा ले रहा हूं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi