Ipl 2011 %e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%82 %e0%a4%a8%e0%a5%87 %e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be %e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%9a %e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b0 111050100012_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गेंदबाजों ने जिताया मैच-गंभीर

Advertiesment
कोलकाता नाइटराइडर्स
PTI
कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने आईपीएल मैच में किंग्स इलेवन पंजाब पर मिली जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया।

किंग्स इलेवन पंजाब ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। इसके बाद गंभीर (45) ने मनोज तिवारी (34) के साथ तीसरे विकेट के लिए नाबाद 85 रन की साझेदारी निभाकर अपनी टीम को आठ विकेट से जीत दिलाई।

गंभीर ने मैच के बाद कहा ‍कि इसका पूरा श्रेय गेंदबाजों को जाता है जिन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की। विपक्षी टीम की बल्लेबाजी में काफी गहराई है और उन्हें इस छोटे से स्कोर पर रोकना शानदार रहा।
उन्होंने कहा कि इयान मोर्गन ने पहले चार-पाँच ओवर अच्छी बल्लेबाजी की और हम पर से दबाव कम कर दिया। हमें अभी टूर्नामेंट में काफी आगे जाना है। हम अच्छा क्रिकेट खेलते रहना चाहते हैं। जब तक अपना शत प्रतिशत दे रहे हैं, परिणाम मायने नहीं रखता।

मैन ऑफ द मैच इकबाल अब्दुल्ला ने कहा कि मैं अच्छा महसूस कर रहा हूँ। मैं इसके लिए तैयार था। मैं पहले भी छह ओवर गेंदबाजी कर चुका हूँ। एडम गिलक्रिस्ट और डेविड हसी का विकेट चटकाना शानदार रहा। यह मेरा पहला मैन ऑफ द मैच पुरस्कार है। मैं खुश हूं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi