Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धोनी कभी थकान जाहिर नहीं होने देते-कोच

Advertiesment
हमें फॉलो करें धोनी कभी थकान जाहिर नहीं होने देते-कोच
चेन्नई , गुरुवार, 12 मई 2011 (16:11 IST)
चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच एंडी बिकेल ने महेंद्र सिंह धोनी को ऐसा अद्भुत इंसान करार दिया जो कभी यह जाहिर नहीं होने देता कि वह थका हुआ है।

यह पूछने पर कि क्या आईपीएल के बाद धोनी को कुछ सप्ताह का आराम जरूरी है, बिकेल ने कहा, ‘धोनी अद्भुत इंसान हैं। वह कभी आप पर यह जाहिर नहीं होने देते कि वह थके हुए हैं। हमें लगता था कि वह विश्वकप के बाद थक गए होंगे लेकिन हम उन्हें देखकर दंग रह गए।’

उन्होंने कहा, ‘वह हर मैच खेलने का मजा लेते हैं। उतना अभ्यास नहीं करते लेकिन मैच को लेकर उसका जज्बा जबर्दस्त होता है जो अहम है। वह अच्छा खेल रहे हैं। आराम लेना या नहीं लेना उनका फैसला होगा।’ (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi