Ipl 2011 %e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b8 %e0%a4%b0%e0%a4%a8 %e0%a4%95%e0%a4%ae %e0%a4%aa%e0%a4%a1%e0%a4%bc %e0%a4%97%e0%a4%8f %e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c 111042100029_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बीस रन कम पड़ गए-युवराज

Advertiesment
पुणे वारियर्स कप्तान युवराज सिंह आईपीएल 4
पुणे वारियर्स के कप्तान युवराज सिंह ने कहा है कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल-4 मुकाबले में बुधवार को उनकी टीम जरूरत से 20 रन कम ही बना पाई जिसके कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

युवराज ने मैच के बाद कहा हमें और 20 रन की जरूरत थी। इससे हालत और अच्छी हो सकती थी। यूँ कहें कि भाग्य हमारे साथ नहीं था। इसलिए कभी भी मैच हमारी पकड़ में नहीं रह सका। कप्तान ने कहा हमने शुरुआत में ही कई विकेट गँवा दिए। यही हार की मुख्य वजह रही। यही टूर्नामेंट का एकमात्र मैच है जिसमें हम अच्छी तरह नहीं खेल पाए। इससे निराशा है।

पुणे को टूर्नामेंट में अपने चार मैचों में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। उसे मुंबई इंडियंस ने बुधवार को एक रोमांचक मुकाबले में सात विकेट से हराया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi