Publish Date: Sat, 16 Apr 2011 (12:48 IST)
Updated Date: Sat, 16 Apr 2011 (12:48 IST)
इंडियन प्रीमियर लीग में कोच्चि टस्कर्स केरल के हाथों मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान सचिन तेंडुलकर पर मैच के दौरान धीमे ओवर रेट के लिए 20 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया।
आईपीएल ने बताया कि मुंबई इंडियंस पर शुक्रवार रात मुंबई में कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ डीएलएफ आईपीएल मैच के दौरान धीमे ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। इस बयान में टीम पर लगाए गए जुर्माने का राशि नहीं बताई गई।
इसमें कहा गया कि मैच के अंत में पाया गया कि मुंबई इंडियंस ने रियायतों को ध्यान में रखने के बाद भी जरूरी रेट से एक ओवर कम फेंका।
बयान में कहा गया कि कम से कम ओवर रेट मामलों पर आईपीएल की आचार संहिता के तहत चूँकि यह मुंबई इंडियंस का इस सत्र का ऐसा करने का पहला मौका था इसलिए कप्तान सचिन तेंडुलकर पर 20 हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।
मुंबई की टीम इस मैच में सचिन के पहले ट्वेंटी-20 शतक के बावजूद कोच्चि के खिलाफ आठ विकेट से हार गई। (भाषा)
About Writer
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।....
और पढ़ें